Shubman gill: Cricket News & Match Updates
IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज से चोट के चलते बाहर हुए Prasidh Krishna, T20I टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के फैंस के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज की टीम में भी एक बदलाव किया गया है।
दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उनकी चोट की वजह से वह अब सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। चयनकर्ताओं ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया है। कंबोज अब टीम के साथ जुड़ेंगे और शनिवार (3 अक्टूबर) को चंडीगढ़ में होने वाले तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अंशुल कंबोज के लिस्ट-ए के आंकड़ों की बात करें तो इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 35 मैचों में 22.41 की औसत से 56 विकेट चटकाए हैं। Read More...