इंग्लैंड के क्रिकेटर नॉर्मन गिफर्ड (Norman Gifford) का जनवरी 2026 में निधन हो गया। वह एक चकमा देने वाले, धीमे खब्बू गेंदबाज थे। अपने निकनेम, एप्पल नॉर्म (जो उन्हें गुलाबी गाल और अच्छे मिजाज के लिए मिला) से भी खूब पहचाने जाते थे। उन्हें एक खास क्रिकेटर मानने की और भी कुछ वजह हैं:
* नॉर्मन गिफर्ड ने 2000 से ज़्यादा फर्स्ट-क्लास विकेट (2068) लिए और जिस तरह आजकल रेड-बॉल क्रिकेट वाले मैच की गिनती कम हो रही है, विकेट की ये गिनती बड़ी ख़ास है। आज के गेंदबाज तो ऐसा रिकॉर्ड बनाने के बारे में सोचते भी नहीं। 13.00 की औसत से 7048 रन भी बनाए और 33 टेस्ट विकेट 31.09 की औसत से लिए।
* वनडे क्रिकेट में सबसे पहला मैन ऑफ द मैच अवार्ड उन्हें ही मिला था (जबकि उनकी टीम मैच हार गई थी),1963 में सबसे पहले जिलेट कप (Gillette Cup) फाइनल में ससेक्स के विरुद्ध 4-33 की गेंदबाजी के लिए।