मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: रोमांचक फाइनल में श्रीलंका-ए की जीत, पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से मात देकर जीता खिताब (मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: रोमांचक फाइनल में श्रीलंका-ए की जीत, पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से मात देकर जीता खिताब)
श्रीलंका-ए ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से मात देकर एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला रविवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और माज सदाकत (5) के रूप में पहला विकेट 13 रन पर गिरा। इसके बाद शाहजेब खान ने शामल हुसैन (40) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
शाहजेब ने हसन नवाज (9) के साथ 31 और कप्तान अब्दुल समद (33) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। शाहजेब ने 4 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। हालांकि, उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने 167 रन तक अपने 8 विकेट गंवा दिए।