राहुल चोपड़ा आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में यूएई की कमान संभालेंगे (राहुल चोपड़ा आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में यूएई की कमान संभालेंगे)
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2026 के लिए राहुल चोपड़ा को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 15 सदस्यीय टीम कमान सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट नेपाल के काठमांडू में 4 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट से उन चार टीमों का फैसला होगा, जो अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगी। टॉप-4 टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन प्रोसेस के अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी।
यूएई अपने टूर्नामेंट की शुरुआत 5 दिसंबर को जर्सी के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 7 दिसंबर को कनाडा और 10 दिसंबर को मेजबान नेपाल से भिड़ेगा। इसके बाद वे 13 दिसंबर को इटली और 15 दिसंबर को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।