AUS vs ENG 4th T20: इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जॉर्डन कॉक्स (Jordon Cox) ने रविवार, 29 नवंबर को सिडनी टी20 में 19 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन मुश्किल समय में बनाए। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब उन्हीं के साथी खिलाड़ी जेम्स कोल्स (James Coles) के बैट से टकराई गेंद सीधा उनके हाथ पर जाकर लगी।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। ये नज़ारा इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने दूसरी गेंद लेंथ पर डाली। इसके जवाब में जेम्स कोल्स ने भी बेखौफ अंदाज दिखाया और सामने की तरफ आक्रमक शॉट खेला।
इसी मौके पर गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स के हाथ पर जा लगी। राहत की खबर ये है कि जॉर्डन कॉक्स गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुए। अगर वो बॉल थोड़ा ऊपर कॉक्स के हेलमेट से टकराती तो उन्हें शायद मैदान भी छोड़ना पड़ सकता था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।