Yashasvi Jaiswal Stunner Catch Video: डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 97 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्हें बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो शतक ठोकने वाले हैं। हालांकि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने ऐसा होने नहीं दिया। यशस्वी ने एक हाथ से लाजवाब कैच लेकर कॉनवे की पारी पर विराम लगाया। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 33वें ओवर में घटी। भारत के लिए स्पिनर वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पहली ही गेंद पर कॉनवे ने आक्रमक शॉट खेलकर चौका लगाने की की कोशिश की। इसी मौके पर उनसे बड़ी गलती हुए। उन्होंने गेंद को बैट से मिडिल नहीं किया और वो ऊपरी हिस्से से टकराकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चली गई।
ये देखकर यशस्वी की आंखें चमक गई। वो गेंद को लपकने के लिए बाईं तरफ दौड़े और उन्होंने आखिर में डाइव करके एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा। ये एक हैरतअंगेज कैच था जिसे देखकर भारतीय टीम खुशी से झूम उठी। दूसरी तरफ डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाने के बाद भी मायूस पवेलियन लौटे। आप नीचे यशस्वी के कैच का पूरा वीडियो देख सकते हो।