Matt Henry Bouncer Hits Gurnoor Brar Video: क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन एक दर्दनाक घटना घटी। मैट हेनरी (Matt Henry) की एक सनसनाती गेंद सीधा गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) के कॉलर बोन (गले के पास की हड्डी) से टकराई। इसके बाद गुरनूर बुरी तरह दर्द से तड़प उठे।
ये पूरी घटना भारत की पहली पारी के 71वें ओवर में घटी। मैट हेनरी ने 128kph की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी थी। ये पिच से टकराकर सीधा बल्लेबाज़ गुरनूर बराड़ की तरफ गई। इसे गुरनूर अपने बैट से रोक नहीं पाए। इसी मौके पर वो सीधा गुरनूर की गले के करीब हड्डी पर लगी।
इसके बाद होना क्या था। गुरनूर पूरी तरह असहज हो गए। वो इतना दर्द में थे कि उन्होंने अपना बैट भी छोड़ दिया और सीधा अपने गले को पकड़ा। बराड़ को दर्द में देखकर मैट हेनरी भी परेशान हुए। उन्होंने गुरनूर की खबर ली। आखिर में मेडिकल टीम गुरनूर की मदद करने ग्राउंड में आई। उन्होंने चोट की जांच की और वहां टेप लगाया।