Jasprit Bumrah Bowled Tom Latham Video: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) कीवी कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) के लिए एक बुरे सपने की तरह रही। वो 2 मैचों की चार पारियों में महज़ 67 रन ही जोड़ पाए। लैथम की खराब सीरीज का सबसे बड़ा कारण जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) है। उन्होंने चार पारियों में तीन बार लैथम को आउट करके पवेलियन भेजा।
लैथम के काल बने बुमराह: जी हां, ऐसा ही हुआ। क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन मौजूदा टेस्ट सीरीज में लैथम और बुमराह आमने-सामने थे। यहां पर भी बुमराह ने अपना लोहा मनवाया और मेजबान टीम के कैप्टन को बोल्ड करके आउट किया। इस बार बुमराह की हार्ड लेंथ गेंद पर लैथम गच्चा खा गए थे। उनकी गेंद लैथम के बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर सीधा स्टंप पर लगी।
एक बार फिर बता दें कि बुमराह ने लैथम को मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरी बार आउट करके पवेलियन भेजा। क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में जब वो बोल्ड हुए तो निराशा उनके चेहरे पर झलक रही थी। वो बुमराह की गेंद पर आउट होने के कारण मायूस थे। आप नीचे घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।