भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर सीरीज का निर्णायक दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 246 रन बनाकर सिमट गई। ध्रुव जुरेल और गुरनूर बरार की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद का 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
जुरेल और गुरनूर ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसके दम पर भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। गुरनूर क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए। भारत की ओर से न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह 9वें या 10वें विकेट के लिए की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
जुरेल-गुरनूर ने इस मामले में राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड में 9वें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की थी। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सैयद किरमानी और शिवलाल यादव की जोड़ी है, जिन्होंने 1981 में 105 रनों की पार्टनरशिप की थी।