ध्रुव जुरेल बने संकटमोचक, 246 रनों की सिमटी भारत की पहली पारी, जेमीसन ने झटके चार विकेट (ध्रुव जुरेल बने संकटमोचक, 246 रनों की सिमटी भारत की पहली पारी, जेमीसन ने झटके चार विकेट)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में भारत की पूरी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
भारत ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/6 से आगे खेलना शुरू किया। स्कोर बोर्ड में एक रन जुड़ने के बाद ही मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। अंशुल हेनरी की बाहर की तरफ जाती हुई गेंद पर बल्ला लगा बैठे और स्लिप में हेनरी निकोल्स को कैच देकर आउट हुए।
इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें आकाश दीप के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 46 रन जोड़े। आकाश की 52 गेंदों में खेली गई 29 रनों की पारी का अंत नाथन स्मिथ ने किया। आकाश ने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए।