दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे आकाश दीप, बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका (दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे आकाश दीप, बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। गेंद से पांच विकेट लेने के बाद आकाश दीप ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 29 रन बनाए। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान दो बार हेलमेट पर गेंद लगने के कारण आकाश अब दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे।
आकाश दीप की जगह बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने बताया, "क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बैटिंग करते समय आकाश दीप के हेलमेट पर गेंद लग गई। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है।"