टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1, 146 रनों की हुई कीवी टीम की बढ़त (टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1, 146 रनों की हुई कीवी टीम की बढ़त)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन टी ब्रेक तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 146 रनों की हो गई है।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद दूसरे सेशन में डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने कीवी टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। कॉनवे 25 गेंदों में 15 और निकोल्स 14 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
इससे पहले, भारत की पूरी टीम पहली इनिंग में 246 रन बनाकर सिमटी। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 170 गेंदों में 88 रन बनाए। उनकी इस पारी में 14 चौके शामिल रहे।