ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लायन को टीम से बाहर रखने के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगले एशेज टूर से पहले उनके उत्तराधिकारी को तैयार करना सही निर्णय है।
39 साल के लायन को 9 दिसंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह 15 साल में पहली बार है, जब लायन को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सेटअप से बाहर रखा गया है।
हॉग ने 'सेन रेडियो' पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप इसे एक सिलेक्टर के नजरिए से देखें, तो हां, उनका फॉर्म गिर गया है। आप उस अनुभव को वहीं बनाए रखना चाहेंगे। अगर मैं बॉलिंग अटैक बदलने के बारे में सोच रहा होता, तो शायद स्पिन बॉलर के बजाय तेज गेंदबाज ज्यादा होता, लेकिन आपको नाथन लायन का रोल समझना होगा।"