Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के लीज़ेंड ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) मौजूदा समय में ILT20 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वो MI Emirates टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में पोलार्ड एक महारिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास जोस बटलर को पछाड़कर टी20 का किंग बनने का सुनहरा मौका है।
इतिहास रचेंगे पोलार्ड: 39 वर्षीय पोलार्ड टी20 क्रिकेट के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। वो दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव रखते हैं। इस फॉर्मेट में पोलार्ड ने 758 मैचों की 675 पारियों में 15,041 रन बनाए हैं। अब उनके पास जोस बटलर को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज़ बनने का मौका है।
वो ILT20 के 13वें मुकाबले में महज़ 22 रन बनाकर ये कारनामा कर सकते हैं। ये मुकाबला एमआई एमिरेट्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें अगर जोस बटलर की तो ये इंग्लिश लीज़ेंड फिलहाल टी20 का बॉस क्रिकेटर है। उन्होंने 529 मैचों की 498 पारियों में 15,062 रन बनाए हैं।