मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच कीरोन पोलार्ड का मानना है कि रोहित शर्मा के साथ उनकी पुरानी और मजबूत साझेदारी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी। पोलार्ड ने कहा कि आईपीएल 2027 में कप्तान के रूप में रोहित की वापसी से फ्रेंचाइजी को उस सफल दौर को दोहराने का मौका मिलेगा, जब दोनों ने साथ मिलकर मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को की। यह फैसला हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद आया है, जिन्होंने 2024 से 2026 तक टीम की अगुवाई की थी। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2027 का सीजन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि यह टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी का 20वां वर्ष होगा। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा रोहित शर्मा को सौंपना टीम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। रोहित ने ही अपने पिछले कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को एक सफल टीम के रूप में स्थापित किया था और उसकी खिताबी विरासत की मजबूत नींव रखी थी।
रविवार को फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा के साथ अपने लंबे रिश्ते और सफल साझेदारी को याद किया।