Washington Sunder Viral Video: न्यूजीलैंड टूर पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से काफी निराश किया है। क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में तो वो तीसरे दिन के खेल तक 5 कैच टपका चुके हैं। इसी बीच वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) का ब्रेन फेड मोमेंट भी देखने को मिला है। उन्होंने कीवी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) को बाउंड्री गिफ्ट की है।
सुंदर के दिमाग की बत्ती हुई गुल: ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के आठवें ओवर में घटी। भारत के लिए अंशुल कंबोज गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पांचवीं गेंद पर हेनरी निकोल्स ने मिड विकेट की तरफ शॉट खेला। यहां वाशिंगटन सुंदर तैनात थे। उनके बेहद करीब से गेंद गई। इस दौरान सुंदर पूरी तरह खोए नज़र आए। उन्हें गेंद दिखी ही नहीं।
अगर वॉशिंगटन सुंदर पहले से तैयार रहते तो टीम इंडिया को हेनरी निकोल्स का विकेट मिल सकता था, लेकिन यहां सुंदर की लापरवाही टीम पर ही भारी पड़ गई। न सिर्फ निकोल्स आउट होने से बच गए, बल्कि उन्हें मुफ्त का चौका भी मिल गया। यही कारण है भारतीय फैंस भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर वाशिंगटन सुंदर की क्लास लगा रहे हैं। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।