Rashid khan hit wicket: Cricket News & Match Updates
एक गेंद पर 2 बार आउट हुए राशिद खान, फिर भी गेंदबाज को नहीं मिली विकेट..देखें Video
IPL 2020, SRH vs CSK: आईपीएल सीजन 13 के 29वें मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 20 रन से हरा दिया। यह इस सीजन में चैन्नई की तीसरी जीत है। मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राशिद खान (Rashid Khan) विचित्र तरीके से आउट हुए। शार्दुल ठाकुर के ओवर में राशिद एक गेंद पर 2 बाद आउट हुए लेकिन फिर भी यह विकेट शार्दुल के खाते में नहीं जुड़ा।
CSK के खिलाफ कुछ इस तरह आउट हुए राशिद खान: पारी के 19वें ओवर के दौरान हैदराबाद की टीम को 7 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मौजूद हैदराबाद के बल्लेबाज राशिद खान अच्छ शॉट लगा रहे थे। शार्दुल के ओवर में राशिद ने कुछ अलग करने की सोची और क्रीज में काफी पीछे जाकर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में मार दिया। दीपक चाहर ने राशिद का कैच पकड़ा लेकिन इससे पहले ही वह क्रीज में काफी पीछे जाने के चलते विकेट से टकराकर हिट-विकेट हो गए थे। Read More...
Related Cricket News for Rashid khan hit wicket - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago