दूसरी बार दूल्हा बने शिखर धवन, सोफी शाइन संग लिए सात फेरे (Image Source: IANS)
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सात फेरे लिए हैं। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 'गब्बर' की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
चहल वीडियो में शिखर धवन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फोटो में धवन की नई दुल्हनिया सोफी सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, शिखर पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है। 2023 में आयशा से तलाक लेने के बाद धवन ने तीन साल एक बार फिर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया है।
उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है। इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।