IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ एक सफल ट्रेड करके हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपनी स्क्वाड में ले लिया है। हार्दिक मुंबई के कप्तान थे। इससे पहले उन्होंने गुजरात टाइंटस की भी कैप्टेंसी की। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या हार्दिक 2027 में पंजाब किंग्स के भी कैप्टन होंगे? अगर आपके मन में भी सवाल है तो जान लीजिए कि हार्दिक ने खुद इसका जवाब दे दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फैंस के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर की है जो कि पंजाब किंग्स की जर्सी में है। इस पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने पंजाब किंग्स के कैप्टन का नाम लिखा।
हार्दिक हार्दिक ने लिखा, "मेरा कैप्टन श्रेयस अय्यर। मेरा कोच रिकी पोंटिंग। मेरी टीम, पंजाब किंग्स। मैं आपके पीछे खड़ा हूं।" HP के कैप्शन से साफ है कि एक बार फिर श्रेयस अय्यर ही पंजाब किंग्स को लीड करने वाले हैं। हार्दिक भी अय्यर को अपना कैप्टन मान चुके हैं और उनके अंडर खेलने को तैयार हैं।