3 Players Who Can Replace Anshul Kamboj In India Playing XI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th ODI) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) उपलब्ध नहीं रहेंगे। तो आइए आज आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अंशुल कंबोज की जगह लेकर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj): अंशुल कंबोज की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज भारतीय ODI इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। सिराज एक अनुभवी बॉलर हैं, जो कि देश के लिए 51 वनडे में 77 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 48 टेस्ट में 144 विकेट और 17 टी20 इंटरनेशनल में 17 विकेट भी लिए हैं। बात करें सिराज के लिस्ट ए करियर की तो उन्होंने 99 मैचों में 165 विकेट झटके हैं। वो भारतीय गेंदबाज़ी को और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं।
यश ठाकुर (Yash Thakur): हमारी लिस्ट में एक अनकैप्ड बॉलर यश ठाकुर भी मौजूद हैं। 27 वर्षीय यश ने डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 101 विकेट, 60 लिस्ट ए मैचों में 97 विकेट और 78 टी20 मैचों में 115 विकेट लिए हैं। ध्यान दें कि यश देश के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें यश ने 5 विकेट लिए हैं।