NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश चौथा वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।
इस मुकाबले में फैंस की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी, जो लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी की अहम कड़ी रहे हैं।
माउंट माउंगानुई में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
बे ओवल मैदान पर रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस मैदान पर अब तक दो वनडे मुकाबले खेले हैं। ये दोनों मैच जनवरी 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान हुए थे। रोहित ने इन दो पारियों में 74.50 की औसत से कुल 149 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.12 रहा है।