Ind vs nz: Cricket News & Match Updates
'मैच 7 बजे शुरू हुआ और NZ 7:30 बजे ही फाइनल हार गया था', सौरव गांगुली ने बताई कीवी टीम की बड़ी गलती
भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ज़बरदस्त दबदबा दिखाया और एकतरफा अंदाज में फाइनल जीतकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता था लेकिन उन्होंने हैरान करते हुए पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
ये मैच खत्म होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट पंडितों ने सैंटनर के इस फैसले की आलोचना की और अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी बड़ा बयान देते हुए ये बताया है कि न्यूजीलैंड की टीम को टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करनी चाहिए थी लेकिन जैसे ही उन्होंने टीम इंडिया को बैटिंग का न्यौता दिया वैसे ही आधे घंटे के अंदर वो मैच हार गए थे। Read More...