Top-5 Players With Most Sixes In WPL History: भारत में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 9 जनवरी से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने WPL के इतिहास में सर्वाधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में भारत की तीन बेटियां शामिल हैं।
5. किरण नवगिरे (Kiran Navgire): 31 साल की भारत की बेटी किरण नवगिरे इस खास लिस्ट में पांचवें पायदान पर है। किरण एक मिडिल ऑर्डर बैटर हैं, जो कि फिनिशर का रोल निभाती हैं। वो WPL में अब तक 25 मैचों की 24 इनिंग में 24 छक्के ठोक चुकी हैं। जान लें कि यूपी वॉरियर्स ने उन्हें ऑक्शन में 60 लाख में खरीदा है। इस टूर्नामेंट में किरण हमेशा से ही यूपी के लिए खेली हैं।
4. एलिस पेरी (Ellis Perry): सिक्स हिटिंग की बात हो और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम नहीं लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 35 साल की ये महान महिला खिलाड़ी WPL में चौथी सर्वाधिक छक्के मारने वाले बैटर है। उन्होंने RCB के लिए 25 मैचों में 25 छक्के जड़कर ये पायदान हासिल किया है। जान लें कि एलिस पेरी WPL 2026 के लिए उपलब्ध नहीं हैं, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।