भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने वैभव को बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि जब वह इस टैलेंट के साथ और अधिक परिपक्व हो जाएंगे, तो इसका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा।
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वैभव को लेकर आईएएनएस के साथ बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने कहा, "वह बहुत अच्छे प्लेयर हैं। इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। जैसे-जैसे समय जाएगा वो और अधिक परिपक्व हो जाएंगे। इतने टैलेंट के बाद परिपक्वता आएगी, तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छा होगा।"