बीसीसीआई स्टेट ए मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट: गुजरात की 16 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य रावल को मिली कप्तानी (बीसीसीआई स्टेट ए मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट: गुजरात की 16 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य रावल को मिली कप्तानी)
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के स्टेट 'ए' मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट 2026-27 के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आदित्य रावल को टीम की कमान सौंपी गई है।
आदित्य रावल कप्तान होने के साथ-साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। गुजरात की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो आगामी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
गुजरात की टीम में रुद्र एम पटेल, मलय शाह, कृष गुप्ता, देव कठियारा, अभय ओझा, सुजल जीवानी, काव्या पटेल, हेनिल पटेल, शेजोर दीवान, रुद्र एन पटेल, राज राघवानी, भव्या चौहान, पार्थ खत्री, मौलयराजसिंह चावड़ा और खिलन पटेल को शामिल किया गया है।