पाकिस्तान-ए ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका-ए के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला रविवार को वेस्ट एंड पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जारी है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए। सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए सिर्फ 13 रन जुटा सकी। माज सदाकत महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहिबजादा खान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शामल हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। हुसैन 43 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद साहिबजादा खान ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन, जबकि कप्तान अब्दुल समद के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान समद 43 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 167 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए। इस बीच साहिबजादा भी आउट हो गए, जिन्होंने 4 चौकों के साथ 60 रन की पारी खेली।