भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपने खेल के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उनका ऐसा ही एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जब वह डगआउट में स्टेथोस्कोप के साथ नजर आए।
दरअसल, रविवार (29 नवंबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मुकाबले के तीसरे दिन जडेजा के गले में स्टेथोस्कोप लटका हुआ दिखाई दिया। वह पहले खुद अपनी धड़कन चेक करते नजर आए और फिर पास बैठे सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की नब्ज देखने लगे।
जडेजा की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया गया और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जडेजा की एक मजेदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जडेजा सफेद कोट पहने और गले में स्टेथोस्कोप लटकाए डॉक्टर के अंदाज में नजर आ रहे थे।