BCCI Central Contracts List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार ( 9 फरवरी) को नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बी कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि कोहली और रोहित तीन इंटरनेशनल फॉर्मेट में से सिर्फ एक ही खेलते हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक के लिए हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ी ए प्लस कैटेगरी में हुआ करते थे।
कैटेगरी ए जो सबसे टॉप है, उसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी ही हैं, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जो मौजूदा टेस्ट टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ए प्लस ग्रेड शामिल नहीं है, जो 2024-25 की लिस्ट में था। कोहली, रोहित, बुमराह और जडेजा उस ग्रेड में चार खिलाड़ी थे।