सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27) के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित (Jagadeesha Suchith) ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में खूब सुर्खियां बटोरी। कोलकाता में गुरुवार (26 नवंबर) को खेले गए इस मैच में सुचित ने अपने एक ही ओवर में सरफराज खान (Sarfaraz Khan), शिवम दुबे (Shivam Dube) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
मुंबई ने इस मैच में 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए सुचित ने पहली गेंद पर सरफराज खान को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अगली ही गेंद में उन्होंने शिवम दुबे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। फिर आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह मुंबई ने एक ही ओवर में अपने तीन अहम बल्लेबाज गंवा दिए।
Sarfaraz Khan Shivam Dube Suryakumar Yadav Three big wickets, all in one over for Jagadeesha Suchith https://t.co/iHxXvxq6Iv
Cricbuzz (cricbuzz) November 26, 2026
सुचित ने अपने पहले तीन ओवर में 25 रन दिए थे, लेकिन 16वें ओवर में उनकी गेंदबाजी ने मैच की तस्वीर बदल दी। सुचित ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।