एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए की भिड़ंत श्रीलंका-ए के साथ हो रही है। भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारत की ओर से इस मुकाबले में तनुश कोटियन अपना डेब्यू कर रहे हैं। तनुश को स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने डेब्यू कैप थमाई। भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में शानदार रहा है। नेपाल के खिलाफ भारत-ए ने 306 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
यूएई के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 250 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में चेज किया था। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वहीं, तिलक वर्मा भी अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। तिलक टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में अरशद खान ने यूएई के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने नेपाल के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था।