Phoebe Litchfield No Look Six Video: सिडनी थंडर (Sydney Thunder) की कैप्टन फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने गुरुवार, 26 नवंबर को विमेंस बिग बैश लीग 2026 (Women's Big Bash League) के 34वें मुकाबले एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और शानदार शतकीय पारी खेली। इसी बीच फीबी ने बेहद ही स्वैग से नो लुक शॉट लगाए। उनके ऐसे ही एक No Look Six का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फीबी ने स्वैग से मारा छक्का: ये नज़ारा सिडनी थंडर की पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए तेज गेंदबाज़ एलेनोर लारोसा गेंदबाज़ी कर रहीं थीं। उन्होंने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर आगे की तरफ डिलीवर की जिस पर फीबी ने नो लुक सिक्स लगाया।
उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला। वो इतने आत्मविश्वास से भरी हुईं थीं कि उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाते देखना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने हवाई शॉट खेलने के बाद खुद के पोज़ को होल्ड किया। वो अपना स्वैग दिखा रहीं थीं। WBBL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फीबी के सिक्स का वीडियो साझा किया है। आप उसे नीचे देख सकते हो।