India Probable Playing XI For 2nd Test Vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (NZ vs IND 2nd Test) शुक्रवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश रेड्डी: Team India दूसरे टेस्ट में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI से बाहर कर सकती है। उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया। सुंदर ने एक पारी में 24 रन बनाए और दो पारियों में कुल 55 ओवर करके सिर्फ एक विकेट लिया। इस दौरान सुंदर ने 110 रन दिए।
क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को चुना जा सकता है। वो एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ का विकल्प देंगे। वो अब तक 10 टेस्ट खेल चुके हैं। इनमें NKR ने 396 रन ठोके और 8 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की हरी पिच पर नितीश की तेज गेंदबाज़ी कारगर हो सकती है।