साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN Series) के बीच मंगलवार, 01 दिसंबर से व्हाइट बॉल सीरीज का आगाज होगा। ये दोनो टीमें पहले तीन वनडे (SA vs BAN ODI) और फिर इतने ही टी20 मुकाबले (SA vs BAN T20) में टक्कर लेंगी। गौरतलब है कि इस व्हाइट बॉल सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे हैं। उनके तेज गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) और क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) चोटिल हो गए हैं।
कोएत्जी-मफाका बाहर: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके फैंस को कोएत्जी और मफाका के चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "तेज गेंदाबज़ गेराल्ड कोएत्जी और क्वेना मफाका चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।"
उन्होंने कोएत्जी की चोट पर लिखा, "वो (गेराल्ड कोएत्जी) वनडे और टी20 इंटरनेशनल (बनाम बांग्लादेश) दोनों टीमों में शामिल थे। हालांकि, नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स के खिलाफ DP World Lions की फर्स्ट क्लास सीरीज के मुकाबले में खेलते हुए उनकी जांघ की मांसपेशियों (एडक्टर) में चोट लग गई।"