Sa vs ban odi series: Cricket News & Match Updates
Advertisement
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, एंगिडी और नॉर्खिया की वापसी
SA vs BAN: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (20 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी। दोनों देशों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 1 से 7 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 10 से 13 दिसंबर के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।
वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है। एनगिडी हैमस्ट्रिंग की परेशानी के चलते बाहर चल रहे थे। वहीं, नॉर्खिया सितंबर 2023 के बाद साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। Read More...