सचिन तेंदुलकर ने 26/11 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि (सचिन तेंदुलकर ने 26/11 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि)
26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। सचिन ने कहा कि इस दिन हम उन आम लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने असाधारण काम किए।
सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "26/11 एक ऐसा दिन है, जब हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया और साथ ही उन कई आम लोगों को भी याद करते हैं, जिन्होंने असाधारण काम किए। कुछ लोगों ने अनजान लोगों की मदद की, कुछ ने अपने दरवाजे खोल दिए और कुछ लोग वहीं रुके रहे और मदद की, जबकि वे चाहते तो वहां से जा सकते थे। आज हम इन गुमनाम नायकों को याद कर रहे हैं।"
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी ताज होटल की एक तस्वीर शेयर करते हुए 26/11 हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।