SA vs BAN: साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हुए कोएत्जी और मफाका (South Africa vs Bangladesh )
बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजी आक्रमण को दोहरा झटका लगा है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी और क्वेना मफाका क्रमशः एडक्टर और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
कोएत्जी को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया था, लेकिन नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स के खिलाफ डीपी वर्ल्ड लायंस की ओर से फर्स्ट-क्लास मैच खेलते समय एडक्टर मसल (जांघ की मांसपेशी) में चोटिल हो गए।
सीएसए ने बताया, "मफाका को ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने की प्रक्रिया में एक झटका लगा है। एहतियातन उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टी20 टीम और साउथ अफ्रीका 'ए' टीम दोनों से बाहर कर दिया गया है।"