मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 57 गेंदों में 101 रन जड़े, जिसकी मदद से केरल ने 268/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुरुवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में केरल ने हिमाचल प्रदेश को 67 रनों से मात देकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (स्मैट) 2026 के सुपर लीग में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
दूसरी तरफ, दिल्ली ने रेलवे को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में लगभग अपनी जगह पक्की की। वहीं, विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को 34 रनों से हराया और राजस्थान ने बंगाल को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आइए, इन मुकाबलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
केरल बनाम हिमाचल प्रदेश: केरल का 268/4 का स्कोर इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। न्यू चंडीगढ़ में आयोजित 'ग्रुप-सी' के इस मुकाबले को केरल ने 67 रन से अपने नाम करते हुए लगातार चौथा मुकाबला जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर 268 रन बनाए। अजहरुद्दीन 57 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 44 रन टीम का खाते में जोड़े।