मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: सेमीफाइनल में चली भारत-ए की तिकड़ी, श्रीलंका-ए को 318 रन का टारगेट (मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: सेमीफाइनल में चली भारत-ए की तिकड़ी, श्रीलंका-ए को 318 रन का टारगेट)
अभिषेक शर्मा, कप्तान तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल-1 में जीत के लिए 318 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।
वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने वाली टीम रविवार को सेमीफाइनल-2 (पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश) की विजेता टीम के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।
गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव 27 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।