आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) शुक्रवार शाम अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा करेगी। टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को इसी महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में ट्रेड कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली है।
'आईएएनएस' को मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक बार फिर टीम की कमान संभालने की संभावना है। तिलक वर्मा के उप-कप्तान बनने की भी उम्मीद है, हालांकि आईएएनएस को यह भी पता चला है कि शुक्रवार शाम को कप्तान के डिप्टी (उप-कप्तान) के नाम को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
नेतृत्व की भूमिका के लिए अन्य दावेदारों में सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस दौड़ में हैं, जिन्होंने धर्मशाला में पीबीकेएस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में एमआई की कप्तानी की थी।