Ishan Kishan Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के दौरान ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इतिहास रच दिया। पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन ठोकते हुए उन्होंने शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में चुनिंदा भारतीय बल्लेबाज़ों की एलीट सूची में एंट्री कर ली।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारत को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में झटका लग गया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए तूफानी अंदाज़ में रन बरसाने शुरू कर दिए।
ईशान किशन ने पहले छह ओवरों में 42 रन ठोककर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने एशिया कप 2025 में 35 रन बनाए थे।