T20WC 2026, Super 8: संजू सैमसन नहीं, इरफान पठान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले के लिए इस (Image Source: Google)
साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद भारतीय टीम दबाव में है। सेमीफाइनल की राह मुश्किल होती दिख रही है और अब हर मुकाबला अहम बन चुका है। ऐसे में पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम संयोजन को लेकर अहम सुझाव दिया है, जो संतुलन और अनुभव दोनों ला सकता है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अभियान सुपर 8 चरण में कठिन मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार ने न सिर्फ टीम की लय तोड़ी, बल्कि अंक तालिका में उसकी स्थिति भी कमजोर कर दी है।
ग्रुप 1 में भारत तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है। अब टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रह सकेंगी।