India Probable Playing XI For 4th ODI Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। मेहमान टीम के कई अहम खिलाड़ी आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
गिल-राहुल-कंबोज बाहर: Team India के रेगुलर ODI कैप्टन शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इन सभी को आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया है। वो 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे।
श्रेयस के कंधों पर कप्तानी: गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय वनडे टीम को श्रेयस अय्यर लीड करेंगे। वो पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 26 में से 14 टी20 इंटरनेशनल जीते हैं। श्रेयस ने अगुवाई में ही हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया।