पाकिस्तान की बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू ने ताजा विमेंस टी20 प्लेयर रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर गेंदबाजों की सूची में सातवां पायदान हासिल कर लिया है। यूएई में जारी 'विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी' में नाशरा ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।
28 वर्षीय नाशरा संधू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, जिसकी मदद से टीम ने 'इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026' के इस मुकाबले में 51 रनों से जीत हासिल की।
इस टूर्नामेंट में अब तक चार मुकाबलों में नाशरा संधू ने कुल छह विकेट हासिल किए हैं, जिससे पाकिस्तान को 'सुपर सिक्स' चरण में पहुंचने में मदद मिली। संधू के पास अब 701 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वह भारत की श्री चरणी से 102 प्वाइंट्स पीछे हैं, जो 803 प्वाइंट्स के साथ टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा, वह दूसरे स्थान पर मौजूद दीप्ति शर्मा (748 प्वाइंट्स) से भी केवल 47 प्वाइंट्स पीछे हैं।