ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छी पिच लग रही है। उम्मीद है कि हम बोर्ड पर एक अच्छा बड़ा स्कोर बना पाएंगे और उन पर दबाव डाल पाएंगे। हम कंडीशन के हिसाब से फैसले लेना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि हम हाल के दिनों में पहले बैटिंग करना पसंद करते हैं। पर्थ में वापसी करना लड़कों की जबरदस्त कोशिश का परिणाम था। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रही हैं।"
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करते। महली बियर्डमैन और एलेक्स कैरी वापस आ गए हैं। राइली मेरेडिथ और एडम जम्पा बाहर हैं। एडम जम्पा को पिछले 24 घंटों से पीठ में ऐंठन थी। हम हम रिस्क नहीं लेना चाहते। वह हमारे लिए बहुत जरूरी खिलाड़ी हैं। हमारे पास आज सीरीज जीतने का मौका है। यह रोमांचक है।"