T20 World Cup: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अच्छा काम किया है।
धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की और उनमें से 110 मैचों में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी में भारत को 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 16 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए। धोनी ने भारत को तीन प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं - 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 में क्रिकेट विश्व कप, और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी।
धोनी ने सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते और 120 में हार का सामना किया। आईपीएल में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच बार चैंपियन बनाया है।