Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेरिस ओलंपिक: शूटिंग में भारत के पास इतिहास रचने का मौका

Manu Bhaker: टोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा से उभरते हुए भारतीय निशानेबाजों ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर मेडल टैली में भारत का खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर ने मंगलवार को मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ एक और मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

Advertisement
IANS News
By IANS News July 30, 2024 • 16:16 PM
Chateauroux: India's Manu Bhaker and Sarabjot Singh celebrate after winning the bronze medal in the
Chateauroux: India's Manu Bhaker and Sarabjot Singh celebrate after winning the bronze medal in the (Image Source: IANS)

Manu Bhaker: टोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा से उभरते हुए भारतीय निशानेबाजों ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर मेडल टैली में भारत का खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर ने मंगलवार को मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ एक और मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो मेडल जीत चुका है और यह दोनों शूटिंग में ही आए हैं। दोनों मेडल में मनु भाकर का अहम योगदान रहा है। यह ओलंपिक के शूटिंग इवेंट्स में, मेडल जीतने की संख्या के मामले में, भारत की बेस्ट परफॉरमेंस की बराबरी भी हो गई है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के इवेंट अभी बाकी हैं और भारत के पास शूटिंग में मेडल की संख्या के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाने का अवसर है।

भारत के लिए रियो और टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में निराशाजनक अभियान रहा था और कोई मेडल नहीं आया था। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में मेडल की संख्या के मामले में ओलंपिक में अपना बेस्ट दिया था, तब विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने कांस्य पदक हासिल किया था।

अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक, 2008 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। यह निशानेबाजी में भारत को मिला एकमात्र ओलंपिक गोल्ड मेडल है। भारत बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में एक ही मेडल जीत पाया था। एथेंस ओलंपिक में भारत ने निशानेबाजी में एक सिल्वर मेडल जीता था, जो राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जीता था।

भारत के लिए रियो और टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में निराशाजनक अभियान रहा था और कोई मेडल नहीं आया था। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में मेडल की संख्या के मामले में ओलंपिक में अपना बेस्ट दिया था, तब विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने कांस्य पदक हासिल किया था।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

ओलंपिक मेडल की संख्या के मामले में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा था। तब भारत ने 1 गोल्ड समेत 7 मेडल जीते थे। पेरिस ओलंपिक में अभी भारत ने दो कांस्य पदक जीते हैं, और यह दोनों ही निशानेबाजी में आए हैं। पेरिस ओलंपिक की मेडल टेली में भारत फिलहाल 25वें नंबर पर है।


Advertisement
Advertisement