Hockey india annual awards
जन्मदिन विशेष: 19 साल में डेब्यू करने वाला भारतीय हॉकी टीम का दमदार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह
26 जून 1992 को जालंधर, पंजाब में जन्मे मनप्रीत सिंह ने 2011 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और पिछले एक दशक में भारतीय हॉकी टीम की सफलता में अहम किरदार बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपने करियर में 4 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (2013, 2018, 2023, 2024), 2 एशियाई खेल स्वर्ण पदक (2014, 2023), 2 ओलंपिक कांस्य पदक (2020, 2024), 2 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक (2014, 2022), 2014-15 और 2016-17 एफआईएच विश्व लीग और 2018 में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पोडियम स्थान हासिल किया। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने मनप्रीत की कप्तानी में ही ब्रांज मेडल जीता था। मनप्रीत अबतक 4 ओलंपिक खेल चुके हैं।
मनप्रीत सिंह भारत की तरफ से दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन चुके हैं। वह 400 मैच खेल चुके हैं। उनसे ज्यादा मैच पूर्व कप्तान और मौजूदा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की (412 मैच) ने खेले हैं। मनप्रीत जल्द ही दिलीप टिर्की को पीछे छोड़ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
Related Cricket News on Hockey india annual awards
-
सविता, हरमनप्रीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया; 1975 विश्व कप के नायकों को सम्मानित किया गया
World Cup: महिला टीम की गोलकीपर सविता पुनिया और पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि हॉकी इंडिया ने शनिवार को यहां अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में 1975 ...
-
दीपिका और अरिजीत सिंह हुंदल हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकित होने पर गर्वित
Hockey India Annual Awards: हॉकी के उभरते सितारे दीपिका और अरिजीत सिंह हुंदल ने प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया 7वें वार्षिक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकित होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। ...
-
श्रीजेश, सविता, हरमनप्रीत हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकित
Hockey India Annual Awards: हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 15 मार्च को आयोजित किए जाएंगे, जो 1975 में इसी तारीख को भारतीय पुरुष टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा, ...
-
हार्दिक और सलीमा को हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान
Hockey India Annual Awards: नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस) राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 19 hours ago