Cricket award
ICC Awards 2022: बाबर आजम़ से लेकर SKY तक, जानें किन-किन खिलाड़ियों ने जीता अवॉर्ड
ICC Awards 2022 की घोषणा हो चुकी है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ ही ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं बाबर आजम साल 2022 की ICC वनडे टीम के कप्तान भी हैं। आईसीसी ODI टीम में 2 भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर के वो कप्तान भी हैं। इस टीम में केवल एक भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का नाम शामिल है। वहीं टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ICC टी20 टीम के कप्तान चुने गए हैं।
Related Cricket News on Cricket award
-
डेरिल मिशेल को सिंगल ना लेने के लिए मिला 'आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021'
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को 'आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021' के पुरस्कार से नवाजा गया है। मिशेल को यह पुरस्कार 10 नवंबर को अबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ उच्च दबाव वाले टी20 ...