Fa cup
विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड, बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा भारत
दुबई, 31 जनवरी - विश्व कप की तैयारियों के मद्येनजर भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड और बांगलादेश के साथ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भारत 25 मई को इंग्लैंड के द ओवल में न्यूजीलैंड से और 28 मई को कार्डिफ में बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने उतरेगा।
विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के चार स्थलों पर दो-दो आधिकारिक मैच खेलेगी। इन मैचों के लिए टिकट और प्रसारण की घोषणा अप्रैल में जारी होगी।
बयान के अनुसार, इंग्लैंड के चार आधिकारिक आयोजन स्थल ब्रिस्टल कंट्री ग्राउंड, कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, हैम्पशायर बॉल और द ओवल पर 24 से 28 मई के दौरान पांच दिनों तक ये अभ्यास मैच खेले जाएंगे।
अभ्यास मैच 50 ओवरों का होगा लेकिन इसे वनडे का आधिकारिक दर्जा नहीं मिलेगा। मैच के दौरान टीमें अपने सभी 15 खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतार सकती है।
अभ्यास मैच के तय कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को ब्रिस्टल में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और वेल्स में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
25 मई को हैम्पशायर में इंग्लैंड के सामने आस्ट्रेलिया और ओवल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। 26 मई को ब्रिस्टल में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज से और वेल्स में पाकिस्तान बांग्लादेश से भिड़ेगा।
27 मई को हैम्पशायर में आस्ट्रेलिया की भिड़ंत श्रीलंका से और ओवल में इंग्लैंड की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी।
अंतिम दिन 28 मई को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से और वेल्स में भारत बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा।
आईएएनएस
Related Cricket News on Fa cup
-
वर्ल्ड कप-2019 का विजेता का नाम लेना इस महान दिग्गज के लिए हुआ मुश्किल, कारण हैरान करने वाला
गुरुग्राम, 31 जनवरी | इंग्लैंड एवं वेल्स में इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के शुरू होने में मुश्किल से पांच माह का समय शेष रह गया है और इसके सम्भावित विजेता को लेकर ...
-
ऐसे 5 गेंदबाज जो वर्ल्ड कप 2018 में ले सकते है सबसे ज्यादा विकेट, दो खिलाड़ी टीम इंडिया…
क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं और सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अभी से कमर कस रहीं हैं। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड कर ...
-
ICC T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी लेकिन आईसीसी ने भारतीय फैन्स को दी निराश करने वाली खबर
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईसीसी पुरुष टी-20 टूर्नामेंट का ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच किन - किन टीमों के खिलाफ है, जानिए पूरी डिटेल्स
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। आईसीसी ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ...
-
गौतम गंभीर ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया,इन खिलाड़ियों को किया बाहर
29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी पसंद की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। गंभीर ने अपनी ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल इस देश में होगा, आईसीसी ने किया कार्यक्रम का ऐलान
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार हो ...
-
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से पहले आईसीसी ने किया ऐसा बड़ा फैसला, फैन्स को जानना बेहद जरूरी
25 जनवरी। इसी साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मेजबान देश इंग्लैंड एंड वेल्स का 100 दिनों का दौरा करेगी। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईसीसी ...
-
वर्ल्ड कप '83' के महान गाथा पर बन रही फिल्म में बलविंदर सिंह संधु का किरदार यह एक्टर…
24 जनवरी। पंजाबी गायक एमी विर्क आगामी फिल्म '83' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर बेहद खुश हैं। भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप खिताब की जीत पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर ...
-
इस क्रिकेटर ने खुद को 2019 वर्ल्ड कप की टीम से किया बाहर,कहा यह है मेरा टारगेट
तिरुवंनतपुरम, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के 21 साल के बल्लेबाज ओली पोप इसी साल अपने घर में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। ...
-
वर्ल्ड कप 2019 होगा काफी मुश्किल और प्रतिस्पर्धी, इंग्लैंड के इस धाकड़ क्रिकेट ने किया एलान
तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉनथन ट्रॉट ने कहा है कि इसी साल इंग्लैंड में खेला जाने वाला 50 ओवरों का क्रिकेट वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक और मुश्किल टूर्नामेंट होगा। ट्रॉट इस ...
-
वर्ल्ड कप 2019 से पहले भारत की टीम खेलेगी इतनी मैच, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल
9 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी। भारत को 3 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए ...
-
वर्ल्ड कप 2019 से पहले भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, ऐसा हुआ तो खिताब नहीं जीत…
9 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी । भारत को 3 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के ...
-
प्रशंसकों के सामने आई आईसीसी-2019 विश्व कप ट्रॉफी
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर - अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ऑडियों कॉमेंट्री के अधिकार हासिल करने वाले ऑनलाइन रेडियो चैनल-स्पोटर्सफ्लैशेज ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में प्रशंसकों के... ...