I league
ILT20 2024: एलिमिनेटर मैच में कैपिटल्स ने नाइट राइडर्स को 85 रन से हराते हुए दिखाया टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के एलिमिनेटर मैच में दुबई कैपिटल्स ने कप्तान सैम बिलिंग्स ( Sam Billings), सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) और स्कॉट कुगलेइजन ( Scott Kuggeleijn) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से अबू धाबी नाइट राइडर्स को 85 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ नाइट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। वहीं कैपिटल्स इस जीत के साथ वो क्वालीफायर 2 में पहुंच गए है। क्वालीफायर 2 में उनका मुकाबला क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 एमआई एमिरेट्स बनाम गल्फ जायंट्स के बीच 14 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच जो जीतेगा वो 17 फरवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह बना लेगा।
दुबई कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सैम बिलिंग्स ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 26 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। टॉम बैंटन ने 31 गेंद में 7 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। टॉम एबेल ने 29 गेंद में 6 चौको की मदद से 41 रन का योगदान दिया। सिकंदर रज़ा ने 19 गेंद में 40 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। बिलिंग्स और रज़ा ने 5वें विकेट के लिए 69 (32) रन की साझेदारी निभाई। नाइट राइडर्स की तरफ से साबिर अली राव ने 2 विकेट हासिल किये। डेविड विली, जोशुआ लिटिल और फैबियन एलन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Related Cricket News on I league
-
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में रेड कार्पेट दिल्ली का नेतृत्व करेंगे हर्शल गिब्स
Indian Veteran Premier League: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज हर्शल गिब्स काफी समय के बाद क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जब वह इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के आगामी पहले संस्करण ...
-
नेपाल में त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ शुरू होगी आईसीसी पुरुष सीडब्ल्यूसी लीग 2
ICC Men: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 गुरुवार को कीर्तिपुर में शुरू हो रही है जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड और मेजबान नेपाल 24 मैचों की त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भाग लेंगे, जो ...
-
IVPL 2024: क्रिकेट के मैदान होने वाली है 'चिन्ना थाला' की वापसी, IVPL में सुरेश रैना बन गए…
विस्फोटक बल्लेबाज़ सुरेश रैना क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। 23 फरवरी से IVPL टी20 लीग का आगाज होने वाला है जिसमें वो एक टीम की कप्तानी भी करेंगे। ...
-
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में यूपी बटालियन का नेतृत्व करेंगे सुरेश रैना
Indian Veteran Premier League: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना खेल के प्रति अपने प्यार को फिर से जगाने के लिए तैयार हैं। वह इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले संस्करण में यूपी बटालियन का ...
-
ILT20 2024: सॉटर और पथिराना के दम पर डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 30वें मैच में डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। ...
-
ILT20 2024: दुबई कैपिटल्स की जीत में चमके हैदर अली, MI एमिरेट्स को 19 रन से दी मात
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 29वें मैच में दुबई कैपिटल्स ने MI एमिरेट्स को 19 रन से हरा दिया। ...
-
विराट कोहली में एक अनगढ़ हीरे की पहचान की :रवि शास्त्री
Legends Cricket League: नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस) भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उनका लक्ष्य जीतना और टेस्ट क्रिकेट को सर्वोपरि बनाना है और इस प्रयास में उन्होंने विराट कोहली ...
-
ILT20 2024: रज़ा ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर कैपिटल्स को वाइपर्स के खिलाफ दिलाई 5 विकेट से…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 27वें मैच में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 5 विकेट से हरा दिया। ...
-
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के ओपनिंग सीजन में तेलंगाना टाइगर्स का नेतृत्व करेंगे क्रिस गेल
Indian Veteran Premier League: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल 23 फरवरी से 3 मार्च तक राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के उद्घाटन संस्करण में तेलंगाना ...
-
‘वनडे फॉर्मेट को 40 ओवर का कर देना चाहिए' : आरोन फिंच
Big Bash League: नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने दर्शकों की घटती रुचि और ओवर रेट में सुस्ती की चिंताओं के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) खेल को घटाकर 40 ...
-
ILT20 2024: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गल्फ जायंट्स ने दुबई कैपिटल्स को 19 रन से…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 24वें मैच में गल्फ जायंट्स ने दुबई कैपिटल्स को 19 रन से हरा दिया। ...
-
ILT20 2024: अबू धाबी नाइट राइडर्स की जीत में चमके बोपारा और लिटिल, शारजाह वॉरियर्स को 7 विकेट…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 23वें मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ...
-
ILT20 2024: गल्फ जायंट्स ने शारजाह वॉरियर्स को 79 रन से चखाया हार का स्वाद
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 22वें मैच में गल्फ जायंट्स ने शारजाह वॉरियर्स को 79 रन से हार का स्वाद चखा दिया। ...
-
ILT20 2024: रसेल और विली ने किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, अबू धाबी नाइट राइडर्स ने दुबई कैपिटल्स को…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 20वें मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स दुबई कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55